अमेरिकी समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा है कि ग़ज़्ज़ा के पुराने अल-मुअमदानी अस्पताल पर अमेरिकी एमके-84 बम से हमला किया गया था। यह संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा निर्मित एक बहुउद्देश्यीय फ्री फॉल बम है, जिसका वजन लगभग एक टन है और इसकी विनाशकारी शक्ति बहुत अधिक है।
ग़ज़्ज़ा से अल-आलम संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक़ अल-मुअमदानी अस्पताल में मरीजों और डॉक्टरों सहित चार हजार लोग रहते थे, और हजारों विस्थापित लोग भी यहाँ मौजूद थे जिन्होंने बमबारी से बचने के लिए इस अस्पताल में शरण ली थी। इस अस्पताल पर कल रात ज़ायोनी सेना द्वारा बमबारी की गई थी जिसमे हज़ारों लोगों के मारे जाने की खबर है। बैपटिस्ट अस्पताल फिलिस्तीन में बैपटिस्ट चर्च से संबंधित है और सबसे पुराने अस्पतालों में से एक है।